विश्वविद्यालय परिसर में कूबा पीजी कॉलेज के स्टॉल की सामग्रियां मिनटों में बिकीं

0Shares

सिधौना/मेहनाजपुर (आजमगढ़)। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘द्वितीय बापू बाजार’ का आयोजन संपन्न हुआ। कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता में महाविद्यालय की टीम ने इसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कूबा पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामीण अंचल से पहुंचे हजारों लोगों की भारी उपस्थिति के बीच विद्यार्थियों की समस्त सामग्रियां महज कुछ ही मिनटों में बिक गईं। इस अवसर पर डॉ. राणा प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *