अप्रतिम साहित्य साधिका मीरा सिन्हा को साहित्य रत्न सम्मान से किया गया अलंकृत

0Shares

साहित्यकार सत्कार: आपके द्वार योजना में साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज ने दिया सम्मान।

प्रयागराज। प्रयागराज की सुप्रसिद्ध साहित्यकार अप्रतिम साहित्य साधिका मीरा सिन्हा को उनके सोहबतियाबाग स्थित आवास पर शनिवार को अपराह्न साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्यकार सत्कार:आपके द्वार योजनान्तर्गत साहित्य- रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।
साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के व्यवस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के संचालन में हुए इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता सुल्तानपुर की साहित्यकार रचना शिवपुरी ने किया और मुख्य अतिथि साहित्य रत्न मीरा सिन्हा रहीं । उल्लेखनीय है कि प्रकाशन द्वारा प्रति महीने एक वरिष्ठ साहित्यकार को साहित्य-रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाता है। साहित्यांजलि प्रभा पत्रिका के उप सम्पादक डॉ योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु द्वारा स्वागत उद्बोधन के पश्चात, सहसंपादक रवीन्द्र कुशवाहा एवं डॉ रामसुख यादव, शम्भू नाथ श्रीवास्तव शम्भु , विवेक सत्यांशु , रचना शिवपुरी ( सुल्तानपुर ) ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि मीरा सिन्हा को साहित्य रत्न सम्मान में पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह ट्रॉफी और अंगवस्त्र तथा मोती माला से अलंकृत किया । इसके पश्चात रचना शिवपुरी को भी साहित्यांजलि प्रकाशन द्वारा साहित्य भारती सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर साहित्यांजलि प्रभा पत्रिका मीरा सिन्हा विशेषांक का लोकार्पणकर उन्हें समर्पित किया गया। उपस्थित सभी रचनाकारों ने अपनी बहु-विध रचनाओं का सस्वर काव्य पाठ करके आयोजन को गरिमामय बनाया। आभार प्रकट करते हुए डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने सभी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *