आजमगढ़। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ की खिलाड़ी अंकिता यादव, सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, लालगंज, प्रतापगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त मार्गदर्शक अजेंद्र राय के निर्देशन में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंकिता का चयन नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है।
अंकिता की इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, आजमगढ़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डी. पी. राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा तथा पदाधिकारियों राजेंद्र यादव, पुनीत राय, प्रवीण सिंह, विजय कुमार सिंह, मनीष रत्न अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, प्रज्ञा राय, डॉ. अर्चना सिंह, सुनील दत्त विश्वकर्मा, सत्येंद्र उपाध्याय, पवन पांडेय एवं स्रोत सिंह ने अंकिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अंकिता की सफलता आजमगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि अंकिता नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर आजमगढ़ और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, आजमगढ़ ने अंकिता के विश्वविद्यालय एवं परिवार को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
