
आशा लाइब्रेरी पंचम विजेता और लाइब्रेरी द्वितीय उपविजेता आशा ट्रस्ट की एक गतिविधि।
चौबेपुर (आज़मगढ़)। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा ग्राम भंदहा कला में बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में आयोजित शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुकवार को किया गया। फाइनल मैच में लाइब्रेरी पंचम और लाइब्रेरी द्वितीय के बीच कांटे की टक्कर रही जिसमे लाइब्रेरी पंचम 42-38 अंक से विजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया।
आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक विकास के लिए एक पूर्ण उपाय है। खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करता है और हमें खुश रखता है। इसलिए बालिकाओं के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाता है। सभी प्रतिभागियों को उपहार दिया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सौरभ चन्द्र ने निभाई इस अवसर पर सरोज सिंह, दीन दयाल सिंह, श्वेता सिंह, प्रदीप सिंह, आंचल आदि की प्रमुख भूमिका रही। पुरस्कार वितरण न्यूजीलैंड से आई शिक्षिका रिया मिश्र और नादिने कोरज के साथ दीपिका मिश्र, अतुल कुमार मिश्र ने किया।
