एमडीएम बनवाने के लिये गैस सिलेंडर हेतु गैस एजेंसी पर चक्कर लगा रहे हैं प्राधानाध्यापक।
मुबारकपुर (आजमगढ़)। एमडीएम बनवाने के लिये गैस सिलेंडर हेतु गैस एजेंसी पर चक्कर लगा रहे हैं प्राधानाध्यापक। जिसके चलते भारत सरकार की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का पलीता लगा रहे हैं गैस संचालक।हेडमास्टर के लिए सिरदर्द बना खाना बनवाना।
परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए मीनू के मुताबिक भोजन दिया जाता है। भोजन बनाने के लिए अधिकारियों का सख्त चेतावनी है और शासनादेश भी है कि सम्पूर्ण खाना गैस पर बनेगा। गैस का आलम है कि गैस वितरित करने वाले गैस नहीं दे रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम के प्रधानाध्यपक संतोष यादव, भटौरा के अफरोज अहमद, शशिलता, दरोगा यादव, आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने बताया मुबारकपुर गैस एजेंसी से स्कूल को गैस नहीं दिया जा रहा है।सन्तोष यादव ने बताया कि 18 अगस्त को ही गैस कनेक्शन को रिनिव करने के लिए आवेदन दिया गया था।लेकिन आज तक नही किया गया।गुरुवार को गैस के लिए एजेंसी गए तो वहाँ के कर्मचारी प्रताप कुमार ने कहा एजेंसी मालिक रेखा जी से बात कर लीजिए, मैंने कागज आगे भेज दिया है। इस सम्बंध में जब रेखा जी को फोन किया तो उन्होने फोन ही नही उठाया। बाहर बिचौलियों द्वारा 1600 रुपये में गैस ब्लैक की जा रहीं हैं। गैस के अभाव में विद्यालयों पे एमडीएम बन्द हो जाएगा। कभी कोटेदार खाद्यान्न विद्यालय पर नहीं देता है तो कभी गैस नहीं मिलती हैं। ऐसी स्थिति में प्रधानाध्यापक करें भी तो क्या करें।
