श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन संपन्न

0Shares

50 वर्ष पूरे होने पर इस बार विशेष आयोजनों के साथ मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व।

मिहींपुरवा (बहराइच)। श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार नवरात्रि पर्व विशेष आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के क्रम में दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधि-विधान से पूजन के साथ आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।
समिति की ओर से इस वर्ष नवरात्रि पर्व को शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भूमि पूजन सहित समस्त पूजन कार्यक्रम श्री मुकुंद शुक्ला जी ने विधि-विधान से संपन्न कराए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की सफलता और मां दुर्गा के महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मधेशिया, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, महामंत्री राकेश मदेशिया, यजमान योगेन्द्र मौर्या तथा सर्व व्यवस्था प्रमुख अभिनव टेकरीवाल सहित दिलीप गुप्ता, सुधीर पोरवाल, गप्पू मद्धेशिया, अंकित केजरीवाल, राम निवास एवं समस्त श्री मंगलम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
समिति की ओर से आगामी नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने के लिए विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *