सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया एडवोकेट का भव्य दायित्व ग्रहण समारोह आज प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’, पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, सोनीपत के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह तूफान ने बताया कि इस राज्य स्तरीय गरिमामयी समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। शमशेर सिंह तूफान ने बताया कि अजय खुंडिया के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे प्रदेश में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने सोनीपत जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 13 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पंचकूला पहुंचकर इस भव्य समारोह के साक्षी बनें और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करें।
