पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास गो-तस्कर गिरफ्तार, चार गोवंश बरामद

0Shares

बनकटा (देवरिया): बनकटा थाना पुलिस ने अवगा पोखरे के पास चेकिंग के दौरान बिहार ले जाए जा रहे चार गोवंश पशुओं को बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
रोकने पर तस्कर ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर टाटा इन्ट्रा वाहन (UP61AT7391) को पकड़ा और बलिया निवासी तस्कर अरमान खान (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
* पुलिस पर हमला: चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को कुचलकर भागने की कोशिश की, जिसमें एक जवान चोटिल हुआ।
* तस्करी का मकसद: पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह गोवंशों को कटान के लिए बिहार ले जा रहा था।
पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व BNS की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्दन नारायण, हे0का0 विरेन्द्र यादव और का0 चन्द्रशेखर ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *