इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप में पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल बना ओवरआल चैंपियन

0Shares

सोनीपत। पूर्ण मूर्ति इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप में मेजबान पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए। इनमें 9 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में ग्रोवेल पब्लिक स्कूल की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ऋषिकुल वर्ल्ड एकेडमी के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। समापन समारोह में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, स्कूल की प्रधानाचार्या हिमानी दहिया और उपप्रधानाचार्य वरुण ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ.विजयपाल नैन ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रफ्तार, संतुलन और एकाग्रता का अनूठा संगम स्केटिंग आज बच्चों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल की ओर से विवान, सिद्धार्थ, पुनीत, असद, आलोक, समर्थ, भूमि, जयश्री और दिविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं रितेश, दर्श, कुंज, अयान, अयांश, तनिश, अक्श पूर्वी व कनिका ने रजत पदक हासिल किया। इस मौके पर कॉर्डिनेटर मीनाक्षी, शीतल, अन्नु, शिल्पा, स्वाति, वंदिता, विनम, सोनू, पीआरओ अमन सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने भी पदक विजेताओं की हौसलाफजाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *