प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली को दे बढ़ावा : महापौर जैन

0Shares

सोनीपत। आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में 18 नवंबर से 22 नवंबर तक पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सेक्टर 15 स्थित निसर्ग जीवन केंद्र एवं हर्बल गार्डन, आयुष नागरिक अस्पताल सोनीपत में शिविर का आयोजन किया गया। जिनमें मेयर राजीव जैन व वरिष्ठ भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर मेयर राजीव जैन ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। हमें अपने दैनिक जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित आहार और योग को शामिल करना चाहिए। इससे न केवल बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल दत्त ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर की थीम प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत रखी गई है। शिविर के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित आहार, योग, तनाव प्रबंधन, मोटापे तथा जीवनशैली से जुड़े विकारों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश तथा सब-नोडल अधिकारी डॉ. दीक्षा हैं। शिविर के दौरान डॉ. विनोद, डॉ. अल्पना, डॉ. कीर्ति, डॉ. विकास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *