भटनी( देवरिया) युगेश तिवारी । नगर पंचायत भटनी के वार्ड नंबर आठ स्थित हतवा तिवारी टोला में श्री श्री 1008 न्यू बाल कमेटी की ओर से वन देवी मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। आकर्षक रूप में तैयार यह पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार के पटना जिले के बिहटा स्थित वन देवी मंदिर को फिल्म में देखने के बाद वे उससे काफी प्रभावित हुए। इसी से प्रेरित होकर हतवा तिवारी टोला में वन देवी मंदिर की आकृति का पंडाल तैयार करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंडाल को भव्य रूप दिया गया है।
20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
कमेटी की ओर से विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को रात आठ बजे रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे रावण दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। इसके बाद 22 अक्टूबर, गुरुवार की शाम को भव्य आरती होगी। वहीं, 23 अक्टूबर, शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में मनीष तिवारी, मुकेश तिवारी (गोल्डन ऑटो पार्ट्स )नागेंद्र तिवारी अंकित तिवारी, अंशु तिवारी, अंकित कुशवाहा, आकाश सैनी, रितिक यादव, आकाश यादव, कलश तिवारी, पवन मद्धेशिया, राहुल कुशवाहा, विजय कुशवाहा, विवेक गुप्ता गणेश यादव गगन (NER) गगन तिवारी अभय सैनी पवन मद्धेशिया सहित कमेटी के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
