भटनी के नूरीगंज दुर्गा पंडाल में पुलिस टीम ने बांटे जागरूकता पंपलेट

0Shares

भटनी,( देवरिया) । मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार को भटनी थाना क्षेत्र के नूरीगंज दुर्गा पंडाल में पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में भी बताया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत जिले के अन्य थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए।
भटनी थाने की टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, कांस्टेबल संदीप यादव, भानुप्रताप यादव, महिला कांस्टेबल गुंजा तथा महिला रिक्रूट आरक्षी मनीषा राजभर और नीतू निषाद शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *