1.105 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

0Shares

देवरिया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात चटनी गढ़ही के पास से एक आरोपित को 1.105 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान कोतवाली क्षेत्र के नाथनगर भटवलिया निवासी राजीव गौड़ (40) पुत्र स्व. विजयी गौड़ के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चटनी गढ़ही के पास एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद झोले से 1.105 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ चौबे, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और अजय प्रजापति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *