अमिलिया गांव में धूमधाम से मनाई गई महाअष्टमी, गूंजे माता के जयकारे

0Shares

​लालगंज (आजमगढ़)। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर विकासखंड लालगंज के अमिलिया गांव में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों के बीच रविवार की शाम गांव का मुख्य पूजा पंडाल माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।​अष्टमी के पावन अवसर पर रमेश गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी गीता गुप्ता ने मुख्य यजमान के रूप में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ ‘सोनू सिंह’ रहे,जिन्होंने पहुंचकर माता की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।​भक्तों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह ने कहा शारदीय नवरात्र का यह पावन पर्व हमें अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की विजय की प्रेरणा देता है।मां दुर्गा की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा,एकता और भाईचारे का संचार होता है।अमिलिया गांव के युवाओं और ग्रामीणों द्वारा जिस प्रकार अनुशासन और धार्मिक आस्था के साथ इस उत्सव को मनाया जा रहा है,वह सराहनीय है। हमें मां के शक्ति स्वरूप से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान और रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। माता रानी सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।​कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंगल दल के पदाधिकारियों की विशेष भूमिका रही ।अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ चिंटू,उपाध्यक्ष शिवम सिंह, व्यवस्थापक प्रशांत सिंह और संयोजक राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि अनुराग सिंह उर्फ सोनू का अंग वस्त्र व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस आयोजन से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ़ चिंटू,उपाध्यक्ष शिवम सिंह,व्यवस्थापक प्रशांत सिंह,कोषाध्यक्ष हर्ष सिंह, संयोजक राहुल गुप्ता, निशांत सिंह,शशि प्रकाश सिंह उर्फ विक्की,पूर्व प्रधान राजमणि सरोज, शशिकांत रावत, झुनझुन सिंह,चंद्रेश खरवार, ज्ञानचंद रावत,हेमंत सिंह उर्फ सदरू, आदर्श सिंह उर्फ छोटू, चंद्रिका गुप्ता,अरुण खरवार, चंद्रकला सिंह, सुभावता, प्रियंका गुप्ता, बिंदु सिंह,पूनम सिंह निर्मला सिंह,रविकांत रावत, अनुज सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में रमेश गुप्ता आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *