लालगंज (आजमगढ़)। आत्म अनुसंधान आश्रम मई परिसर में शारदीय नवरात्र के नवें दिन नवमी के अवसर पर नवदुर्गा की प्रतीकात्मक नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। आश्रम परिसर में सुबह से ही पूजन की तैयारी चल रही थी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत सभी नौ कन्याओं को फल, मिष्ठान, वस्त्र एवं द्रव्य देकर विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर आचार्य सर्वेश, आचार्य धनंजय उर्फ धन्जू, बीके सिंह आचार्य, संतोष पाठक, नीरज सिंह, दिवाकर राय, रामाशीष सिंह गुड्डू, कृष्ण मुरारी, राहुल उर्फ आशू, दिग्विजय राय, आलोक सिंह, बलवंत सिंह, वैभव राय, अजय, अमित, पुनीत, विपिन राय, अजय कुमार सिंह, सुजीत राय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
