द पाम एकेडमी स्कूल के चित्रकला प्रतियोगिता व फैशन शो में दिखा बच्चों का टैलेंट

0Shares

निर्णायक मंडल व मुख्य अतिथि में प्रसिद्ध कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, तलत महमूद डॉ जाहेदा खानम टैलेंट की परख की।

प्रयागराज। द पाम एकेडमी स्कूल करेली प्रयागराज के सांस्कृतिक कार्यक्रम पामिस्टा -2 का आयोजन हुआ जिसमें 3 से 7 वर्ष के बच्चों ने फैशन शो एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की कला निर्णायक एवं मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमें विख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा माननीय सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद एवं राष्ट्रीय कलाकार डॉ जाहिदा खानम निदेशक खानम आर्ट गैलरी रहे । मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुशवाहा एवं तलत महमूद ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
पुरस्कारप्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में नन्हे मुन्ने विद्यार्थिंयों ने जादुई पात्रों एवं भारत के विविध संस्कृति एवं रंग-बिरंगी परंपराओं के महान हस्तियों के रूप में मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों अपनी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता रंगप्रवीणता में अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया उनको जंगल सफारी एवं खेल के मैदान विषय पर चित्रण करना था। इस आयोजन में द पाम स्कूल, विशप जॉनसन स्कूल, सेंट जॉन स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल एवं फ्यूजन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अनेकों पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम में द पाम अकादमी की प्रधानाचार्या फौजिया साहिल, उप-प्रधानाचार्य जावेद सगीर मंच पर उपस्थित रहे । यह आयोजन प्री-प्राइमरी की हेडमिस्ट्रेस कमर इमरान खान एवं प्री-प्रायमरी की कोऑर्डिनेटर फराह नौशीन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *