सद्भावना मंच का शब्द साधना समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न

0Shares

कवि-लेखक समय के प्रतिध्वनि तथा भविष्य के मार्गदर्शक : डॉ सुशील सिन्हा

प्रयागराज। सद्भावना मंच प्रयागराज द्वारा नीमसंराय काॅलोनी, मुंडेरा स्थित राजगार्डन में “शब्द-साधना सम्मान-समारोह एवं सद्भावना-कविसम्मेलन” का आयोजन न्यायमूर्ति सुधीर नारायण की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वहिन्दू परिषद काशी-प्रांत के अध्यक्ष के पी सिंह ने दीप-प्रज्ज्वलित कर किया व भव्य आयोजन की प्रशंसा की।संस्थाअध्यक्ष डा. योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबन्धु ने पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह से अतिथिगण का स्वागत किया।स्वागताध्यक्ष नगर के प्रतिष्ठित-वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुशील कुमार सिन्हा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कवि-लेखक समय की प्रतिध्वनि और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं जिनसे प्रेरणा लेकर देश-समाज सही दिशा की ओर अग्रसर होता है। सद्भावना के उपाध्यक्ष एवं प्रचार-प्रसार संयोजक कवि-चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सभासद दीपिका सिंह पटेल, डा.पीयूष दीक्षित, श्री श्री दुर्गापूजा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मां वैष्णो रामकथा अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, ओमप्रकाश गौतम, चन्द्रसेन शर्मा, मंडी अध्यक्ष सतीश कुशवाहा, निरंकार त्रिपाठी, त्रियुगी नारायण मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


कविसम्मेलन का शुभारंभ प्रीता बाजपेई की सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात कविगण राकेश मालवीय, शरत चन्द्र श्रीवास्तव, योगेंद्र मिश्र, शम्भू नाथ श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुशवाहा, आनन्द श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मंजूलता नागेश, ब्रह्माणी तिवारी, विजयलक्ष्मी विभा,रश्मि राधे,ललिता पाठक, जगदीश कौर, मिली श्रीवास्तव, योगमाया, श्रीरंग, मनमोहन सिंह तन्हा, सुनील विक्रम सिंह, डा.अजय मालवीय, उपेन्द्र पांडेय, एचएन पांडेय, आरवी सिंह पथिक, रोहित तिवारी, डा.विन्ध्यवासिनी शुक्ल, गुप्तेश्वर पाण्डेय, शैलेन्द्र जय, डा.संतोष पाण्डेय, डा.रामलखन चौरिसिया, मधुबाला गौतम, पूर्णिमा पांडेय, ऋचा त्रिपाठी, श्रीराम तिवारी सहज, कैलाश पाल प्रयागी, रजनीश राय, धीरेन्द्र सिंह नागा, अनुभव कुमार, श्याम फतनपुरी, सोमनाथ शुक्ल, कपिल जायसवाल, विपिन दिलकश, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, प्रियंवदा शुक्ला आदि सत्तावन कविगण द्वारा काव्य-पाठ से श्रोता झूम उठे तथा सभी कवियों को पुष्पहार-अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महामंत्री शम्भूनाथ श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया, कोषाध्यक्ष रेखा तिवारी ने कार्यक्रम की व्यवस्थायें सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन डा.योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबन्धु ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *