
आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आजमगढ़ के जिला संरक्षक रहे रघुवंश मणि त्रिपाठी के निधन से मर्माहत एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय के साथ उनके पैतृक आवास चकिया ब्लाक पवई पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी कृष्ण मोहन उपाध्याय, सिद्धेश्वर पाण्डेय, फूलपुर तहसील अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, बुढ़नपुर अध्यक्ष अखिलेश चौबे के अलावा चंडी प्रसाद सिंह, श्याम सिंह संतोष सिंह, अवनीश कुमार सिंह, अरविन्द विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार, यादव, रूपेश तिवारी ने पहुंचकर परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने के लिए कहा। भगवान से विनती किए। स्व 0 रघुवंश मणि त्रिपाठी के इकलौते बेटे के साथ इस संकट की घड़ी में सभी एसोसिएशन के साथी साथ रहने को कहा और पूरा एसोसिएशन अपने दिवंगत परिवार के साथ है।
इसी समय सभी सदस्यों ने एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के घर उनके चाची के निधन पर शोक संवेदना जताई।
