देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारम्भ, सुरक्षा व स्वावलंबन पर जोर

0Shares

देवरिया। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की जागरूकता पैदल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गांवों से लेकर स्कूलों तक जागरूक करेगी पुलिस टीम
एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। यह टीमें स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान के दौरान बालिकाओं को आपातकालीन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन (1090), पुलिस सेवा (112), महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्प (1098) और साइबर हेल्पलाइन (1930) की जानकारी दी जा रही है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पैदा करना है। पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल और कठोर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *