भागलपुर व कपरवार घाट पर विसर्जन की तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

0Shares

भागलपुर (देवरिया)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर ने रविवार को भागलपुर घाट एवं कपरवार पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नाव और गोताखोरों की उपलब्धता के साथ ही अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही पंडाल आयोजकों से भी अपील की कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *