मिशन शक्ति 6.0 का आयोजन, खिलाड़ियों से लेकर महिला पुलिसकर्मियों तक को मिला सम्मान

0Shares

पुलिस की महत्वपूर्ण जमीनी कड़ी है ग्राम चौकीदार : विधायक सुशील सिंह

 

चन्दौली। जनपद स्तरीय कार्यक्रम मे पुलिस प्रशासन के साथ मंगलवार को जनप्रतिनिधीयो ने भी प्रतिभाग किया। बरेली मे आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम मे योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में चालीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके ऐतिहासिक निर्णय लिया। चौकीदारों के मानदेय मे चालीस प्रतिशत की वृद्धि व कैशलैश स्वास्थ्य सुविधा देने की घोषणा करके मुख्यमंत्री ने न केवल चौकीदारो का मान बढ़ाया। बल्कि रोजमर्रा के खर्चो मे राहत प्रदान किया। मासिक वेतन ₹2500/ से बढ़ाकर ₹3500/ प्रतिमाह करने की घोषणा से चौकीदारो मे काफी उत्साह दिखाई दिया। जिसे जनपद के समस्त थानों से जुड़े ग्राम चौकीदारों ने देखी एवं सुनी। कार्यक्रम में विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक चकियां कैलाश आचार्य एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह ने विशेष रूप से प्रतिभाग कर ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण जमीनी कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति एवं स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी पुलिस के लिए अत्यंत उपयोगी होती है। चकियां विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि गांवों में संदिग्ध गतिविधियों, आपराधिक घटनाओं, संभावित विवादों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित परिस्थितियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सतर्कता से समय रहते पुलिस को सूचनाएं प्राप्त हो जाती है। अपराधों की रोकथाम तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाऐ रखने में काफी सहायता मिलती है। राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस एवं ग्रामीण जनता के बीच संपर्क सूत्र के रूप में भी कार्य करते हैं। गांवों में घटित होने वाली घटनाओं, सामाजिक तनाव, आपसी विवादों तथा त्योहारों एवं अन्य आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के संबंध में जानकारी पुलिस की कार्ययोजना को प्रभावी बनाने में सहायक होती है। जनसहयोग आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी संजय कुमार राय व प्रतिसार निरीक्षक वेदमणी मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *