चंन्दौली ब्यूरो सैयदराजा थाना क्षेत्र के कोनियाॅ गाँव के समीप शनिवार की रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क मार्ग से पैदल घर जा रहे तीन किशोरों को असंतुलित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान नथुनी (18) और अमित राजभर (17) के रूप में हुई है। तीनों पैदल घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने बिऊरी-कोनिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है।
