मानवता की सेवा में सोनीपत पुलिस की अनूठी पहल

0Shares

थाना राई में रक्तदान शिविर लगाकर जुटाईं 25 यूनिट रक्त।

 

सोनीपत। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों में भी सोनीपत पुलिस निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त ममता सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत थाना राई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायक बनेगा। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्तदाता का योगदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सोनीपत पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। रक्तदान जैसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *