अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करती है नारायणी माता : महापौर जैन

0Shares

सोनीपत। महलाना रोड स्थित नारायणी माता मंदिर का वार्षिक उत्सव गुरुवार को श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया । नगर निगम मेयर राजीव जैन ने विशेष रूप से यहां पहुंचकर माता की पूजा अर्चना की और वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। भक्तों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत कर मां की महिमा का बखान किया । इस अवसर पर हवन यज्ञ कर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मेयर जैन ने कहा कि नारायणी माता की महिमा अपरंपार है । मान्यता है कि जो भक्त सच्चे दिल से भगवान शिव की पहली पत्नी सती का अवतार महासती नारायणी माता से मन्नत मांगते हैं मां उनकी मुराद पूरा करती है । नारायणी माता की महिमा की ख्याति दूर-दूर तक फैली है । नारायणी माता की पूजा-अर्चना व आराधना हिंदू धर्मावलंबी प्राचीन काल से करते रहे हैं । मेयर जैन ने इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर की प्रबंध समिति की सराहना की। इस मौके श्री किशन, सचिन, संजय प्रधान, अशोक, जय भगवान, नंद किशोर, कृष्ण, राम किशोर, राम निवास, धर्म दास सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *