विद्युत केबिल खराब होने से दो माह से बंद हैं ट्यूबवेल, सिंचाई को लेकर किसान परेशान

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। विकास खंड पल्हना के विद्युत उपकेंद्र लहुवां स्थित ईस्माइलपुर भरथीपुर गांव में केबिल खराब होने के कारण पिछले दो माह से किसानों के ट्यूबवेल (पम्पिंग सेट) बंद पड़े हैं। इससे धान की सिंचाई के सीजन में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि विद्युत उपकेंद्र लहुवां , 132/33/11 के वी कार्यालय उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उपखण्ड मेहनगर के अंतर्गत देखरेख व सप्लाई दी जाती है। ईस्माइलपुर भरथीपुर गांव के किसान श्रीकांत सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति खराब होने की शिकायत एक माह पूर्व की गई थी। शिकायत पर लाइन जेई, लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि थ्री फेज केबिल में दो फेज खराब है । और केवल एक फेज सही है। इसी एक फेज से गांव की घरेलू बत्ती तो जल रही है, लेकिन दो फेज खराब होने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहा है। किसानों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अभी तक केबिल नहीं बदली गई है। अन्तिम समय में धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन ट्यूबवेल बंद होने से सिंचाई बाधित हो रही है। किसानों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द केबिल बदलवाकर आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *