देवरिया, । मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गुरुवार को जिले के सभी थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी डर और लालच देकर लोगों को निशाना बनाते हैं। अनजान कॉल पर भरोसा करने, संदिग्ध लिंक खोलने तथा गोपनीय जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
पुलिस टीमों ने लोगों को बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं बताने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल
पुलिस ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 व 181 और बाल सहायता के लिए 1098 की जानकारी दी। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा
