नवरात्र में खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखने उतरी टीम, ब्लिंकिट स्टोर से लिए नमूने

0Shares

देवरिया, । नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर पालिका देवरिया के चकियवां क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट के रिटेल स्टोर का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर टीम ने व्रत में इस्तेमाल होने वाले चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश और जिलाधिकारी देवरिया के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना और सेंधा नमक के नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रतिष्ठान में मिली कमियों को दूर करने के लिए सुधार नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
फल पकाने वाले प्रतिष्ठानों पर भी नजर
पर्व के दौरान फलों की गुणवत्ता और उन्हें पकाने में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों की जांच के लिए भी विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अब तक केले सहित अन्य फलों को पकाने वाले आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित रसायन का प्रयोग नहीं मिला। हालांकि, कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और लाइसेंस से संबंधित कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावट की आशंका पर प्रभावी कार्रवाई करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *