लालगंज (आजमगढ़)। नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पिछले एक माह से चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन भव्य रंगोली निर्माण के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा किए गए इस सामूहिक प्रयास ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।अभियान के अंतिम दिन महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं—शिवानी पाल, श्वेता सिंह, सोनम सरोज, हिना सरोज, पायल विश्वकर्मा, गरिमा यादव, रुचि, रिया यादव और मानसी पांडेय ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बेहद आकर्षक और विशाल रंगोली का निर्माण किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने समापन समारोह के अवसर पर इस लंबी-चौड़ी और सुंदर रंगोली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रंगोली बनाने वाली सभी छात्राओं से रूबरू होकर उनका प्रजेंटेशन सुना और उनकी इस रचनात्मक कला तथा कड़ी मेहनत की भरपूर सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के अभियान छात्राओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं। एक माह तक चले इस सेवा संकल्प अभियान के समापन पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
