सलेमपुर में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0Shares

सलेमपुर (देवरिया)। ड्यूटी पर जा रहे पूर्व सैनिक की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सलेमपुर क्षेत्र के बिगही गांव के सामने सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार रामाश्रय यादव (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रामाश्रय यादव पुत्र राजेंद्र यादव देवरिया के पिपरा नाजिर, वार्ड नंबर 12 के निवासी थे। वह भारतीय थल सेना में हवलदार के पद पर तैनात रहे और 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह देवरिया मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी बिगही गांव के सामने हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद सिर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी रीमा यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों का दुख देखकर आसपास के लोग भी शोकाकुल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *