सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया

0Shares

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र, छात्राओं एवं छात्र नेताओं सहित अन्य लोग ने भाग लिया। जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंज उठा। हालांकि कॉकरोज जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका और सौरभ दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। और 28,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनॉट प्लेस इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बी एन एस एस की धारा 163 लागूं है और पुलिस समूह में सीमित लोगों के एकत्र होने के निर्देश जारी किए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *