पुलिस लाइन मंदिर में एसपी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना,

0Shares

देवरिया, । शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी से जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। पूजा के बाद एसपी ने जिले के सभी नागरिकों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
एसपी ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ ही समाज में सकारात्मकता, आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
उन्होंने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *