दुर्गा पूजा पंडालों और घाटों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

0Shares

आयोजकों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

सलेमपुर (देवरिया)। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी ने क्षेत्राधिकारी के साथ तहसील क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों और विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पूजा पंडालों के आयोजकों से बातचीत की और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *