भीड़ नियंत्रण और सुचारु आवागमन के दिए निर्देश
सलेमपुर (देवरिया), । दुर्गा पूजा और मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और मेला स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पंडालों व मेला स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा प्रबंध और आवागमन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन सुचारु रखा जाए, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने पर जोर दिया। उन्होंने पंडाल आयोजकों से भी प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
