मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी,

0Shares

मतदाताओं से शालीन व्यवहार करने पर जोर

देवरिया, । विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और पूरी सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ जिम्मेदारी निभाएं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी करने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार करने तथा मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं को निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक अधिकारियों और कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल देने को कहा गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *