ग्रामीण अंचलों में देवी प्रतिमाओं के समीप व्रती महिलाओं का जमघट

0Shares

मुबारकपुर (आजमगढ़)। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं का जमघट देवी प्रतिमाओं के समीप व्रती महिलाओं एवं पुरुषों की लम्बी कतार लगी रही। लोगों ने शीश नवा कर दीर्घायु सहित जगत कल्याण के लिए माता जगदंबा दुर्गा के प्रतिमा के समीप प्रार्थनाएं की।
इसके तदुपरान्त नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम राज कृष्णा पब्लिक स्कूल, नवयुवक मंगल दल दुर्गा पूजा के अध्यक्ष चंद्रकेश यादव की देखरेख में समाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह एवं बिरहा का आयोजन रविवार देर रात्रि सूरज यदुवंशी प्रयास राज एवं रवीना रंजन का बिरहा मुकाबला रात भर होता रहा जिसमें सरस्वती वंदना के साथ ही कलाकारों ने जिस डाल पर चिड़िया करती है चुहचूह करतीं हैं। बसेरा वह भारत देश है मेरा गीत प्रस्तुत कर गीत प्रस्तुत कर पूरे पंडाल पर अपना समां बांधने का काम किया और अपने गीतों के माध्यम से माता दुर्गा ने कैसे महीसा सुर राक्षस का संघार सहित अनेक प्रकार के गीतो को प्रस्तुत किया और हास्य व्यंग कर एक कलाकार ने दुसरे कलाकार पर व्यंग कर लोगों से खूब तालियां बटोरी। प्रबंधक सुरेश यादव, चंद्रकेश यादव, ओमप्रकाश यादव आदि ने आए हुए अतिथियों का मोमेंटो एवं फूलों के मालाओं सहित साल भेंट कर सामाजिक लोगों का सम्मान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव, उपखंड अधिकारी शत्रुघन यादव, सपा नेता शैलेंद्र यादव, अनिल यादव वीडीसी, अरविंद यादव, राहुल यादव, शाहब लाल मद्धेशिया, सुरेश मौर्य, अमरजीत यादव, रामविनय यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *