साइबर हेल्प डेस्क ने दो पीड़ितों के 45,880 रुपये कराए वापस

0Shares

रामपुर कारखाना (देवरिया)। साइबर ठगी के खिलाफ देवरिया पुलिस की कार्रवाई में रामपुर कारखाना थाना की साइबर हेल्प डेस्क को सफलता मिली है। पुलिस ने दो पीड़ितों की ठगी गई कुल 45,880 रुपये की धनराशि वापस कराई है।
पुलिस के अनुसार, माधोपुर निवासी उस्मान शेख के 41,500 रुपये और शामीपट्टी निवासी असीम शेख के 4,380 रुपये साइबर ठगी के जरिए निकाल लिए गए थे। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से दोनों पीड़ितों की पूरी धनराशि वापस कराई गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान, कांस्टेबल दिव्यांशु सिंह और रविशंकर गुप्ता की अहम भूमिका रही।
देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत करने पर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *