पीस कमेटी की बैठक से चार एसडीएम नदारद, डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी

0Shares

भविष्य में अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं होगी

देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में चार उपजिलाधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी बैठकों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करने की हिदायत दी।
अनुपस्थित अधिकारियों में रुद्रपुर के न्यायिक उप जिलाधिकारी विकास कुमार वर्मा, बरहज के न्यायिक उप जिलाधिकारी शशिकांत मणि, सलेमपुर के न्यायिक उप जिलाधिकारी रामनयन सिंह तथा एएसडीएम नम्रता सिंह शामिल हैं। डीएम के इस रुख से स्पष्ट है कि प्रशासनिक बैठकों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति अब सख्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *