कृष्णकुलम में दीपावली महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सज्जा से बिखेरे रचनात्मकता के रंग

0Shares

रंग-बिरंगी रंगोलियों, सजावटी दीपकों और हस्तनिर्मित मोमबत्तियों से सजा विद्यालय परिसर; भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का दिया संदेश।


मथुरा। कृष्णकुलम स्कूल में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवी रंगों और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं तथा पारंपरिक मिट्टी के दीपकों को विभिन्न रंगों, कलाकृतियों और आकर्षक डिजाइनों से सजाया। इसके साथ ही बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक हस्तनिर्मित मोमबत्तियां तैयार कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों में सराबोर हो उठा। इन गतिविधियों ने न केवल बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें भारतीय कला एवं पारंपरिक शिल्प से जुड़ने का अवसर भी दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


विद्यालय के सेक्रेटरी इंजीनियर दीपक मुकुटमणि ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश है। हमें इस पर्व के वास्तविक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए ज्ञान, सकारात्मकता, सद्भाव और सेवा के प्रकाश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंगेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवनोपयोगी कौशलों का विकास करना भी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्साहपूर्ण योगदान की सराहना की। दीपावली महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को समझने का एक यादगार अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *