नवागत एसएसआई विश्वदीप सिंह ने संभाला कार्यभार

0Shares

अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर; पुलिस विभाग की कार्यशैली की हो रही सराहना।

मेहनाजपुर (आजमगढ़)। थाना मेहनाजपुर में नवागत SSI (वरिष्ठ उपनिरीक्षक) विश्वदीप सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बलिया जनपद से आए विश्वजीत सिंह के थाना मेहनाजपुर की जिम्मेदारी संभालने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीद जगी है। उनके आगमन से क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत SSI विश्वदीप सिंह ने अपराध नियंत्रण को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग करना है। इसके साथ ही जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनना और उनका निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण करना भी प्राथमिकता में रहेगा।


वहीं, पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि पुलिस विभाग की जिम्मेदार कार्यशैली और अधिकारियों की तत्परता से अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।
नवागत SSI विश्वदीप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि थाना मेहनाजपुर पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती और आम जनता के प्रति संवेदनशीलता ही बेहतर पुलिसिंग की पहचान है। पुलिस विभाग की इसी सोच और प्रयासों से समाज में सुरक्षा, विश्वास और शांति का वातावरण स्थापित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *