
मेहनाजपुर। आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाने के ग्राम दंडवाल में हिस्ट्रीशीटर अपराधी अजीत यादव उर्फ भांटा पुत्र हीरालाल यादव जो पूर्व से इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर 4141 गैंग बनाकर युवकों की बड़ी संख्या एकजुट कर अपना बाहुबल स्थापित कर रहा था जिसके द्वारा दिनांक7.7.2026 को ग्राम दंडवाल में आई एक बारात में अपने गैंग के साथ मिलकर एक युवक की हत्या की घटना को करित्त किया था जिसके क्रम में स्थानीय थाना पर मुकदमा संख्या 65/ 26 धारा 105 115(2)3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसमें मुख्य अपराधी अजीत यादव उर्फ भांटा वह उसके सह अभियुक्त 2. आशीष यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी ग्राम दंडवाल थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 3. राजा चौहान पुत्र दिनेश चौहान निवासी दंडवाला थाना मेहनाजपुर 4. अभिषेक खरवार पुत्र मुन्ना खरवार उर्फ अवधेश निवासी ग्राम दंडवाल थाना मेहनाजपुर 5. सनी चौहान पुत्र तेजू चौहान निवासी ग्राम दंडवाल थाना मेहनाजपुर 6. आनंद राजभर पुत्र श्याम कन्हैया राजभर ग्राम सराय खुरसु थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को दिनांक 8.7.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा उपरोक्त मुकदमे में दिनांक 4.9.2026 कोआरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था जिसके विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर जिला अधिकारी महोदय से अनुमोदन के उपरांत थाना स्थानीय पर अभियुक्त गढ़ के विरुद्ध मुकदमा संख्या 91/2026 अंतर्गत धारा 2(ख )(1)व 3(1) उत्तर प्रदेश गृह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया है उपरोक्त सभी अभियुक्तों के द्वारा अपराध कार्य कर अर्जित संपत्ति का पता लगाकर सभी के विरुद्ध धारा 14(1) की कार्रवाई की जाएगी उपरोक्त अभियुक्तों में से एक फरार अभियुक्त शनि चौहान पुत्र तेजू चौहान निवासी दंडवाल थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ उम्र का करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा है
