शिक्षक और शिक्षामित्र का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

0Shares

बिलरियागंज (आज़मगढ़)। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पटवध कौतुक के प्रांगण में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक और कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और शिक्षामित्र का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों को बुनियादी भाषा, संख्या ज्ञान, उपचारात्मक शिक्षण, शिक्षक समदर्शिका की भाषा हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय का विशेष प्रशिक्षण शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा है जिसमें कुल 100 शिक्षक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण दो बैचों में चल रहा है। प्रशिक्षण के ट्रेनर महेंद्र पुरी ने बताया कि एनसीईआरटी के द्वारा दी गई पुस्तकों में नई जानकारी के क्रियान्वयन हेतु यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव के मार्गदर्शन में चल रहा है। इस मौके पर अजय कुमार पांडे, सूर्यभान यादव, रजनीश कुमार पाण्डेय, रीता सेठ, घनश्याम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *