दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
बिलरियागंज (आज़मगढ़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित को तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में उप निरीक्षक इसरार अहमद खान मय हमराही द्वारा व उपनिरीक्षक राम प्यारे राम मय हमराही के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बिन्दवल से लोहसरवा मार्ग की ओर से दो व्यक्ति पैदा आ रहे हैं जिनके पास अवैध असलहा हैं इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम द्वारा मोड़ के पास घेराबंदी कर संग्दिध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की गई कुछ समय बाद बिंदवल की ओर से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगे पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को घेर कर पकड़ लिया गया जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा बरामद हुआ दोनों अभियुक्त समय 2:39 बजे के करीब गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद तारिक पुत्र कुद्दूश निवासी बिन्दवल, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ व शहनवाज उर्फ शेरु पुत्र मोहम्मद अहमद ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ निवासी हैं।
