मण्डल अध्यक्ष मनीष राय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

0Shares

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल मोहम्मदपुर में बुधवार को मण्डल अध्यक्ष मनीष राय जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और वन्देमातरम के देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि दीदारगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा जी रहे। यात्रा ब्लॉक मुहम्मदपुर से होते हुए सदाफल तिराहा मार्ग होते हुए शहीद स्मारक से मोहम्मदपुर तिराहे तक निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे से सराबोर नजर आया।
कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्र के प्रति एकजुटता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश देते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा, अरविन्द यादव उर्फ पिंटू, अंकित चौहान, अबुल कैश फैजी, संतोष सेठ, उग्रसेन चौहान, अवधेश चौहान, रमेश मधुकर, भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *