रवीन्द्र कुशवाहा त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला शिविर में विशेष अतिथि कलाकार के रूप में आमंत्रित

0Shares

प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय कला जगत में प्रयागराज एवं भारत का नाम रोशन करने वाले प्रयागराज के मशहूर अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा को गोरखपुर में आयोजित त्रिधारा चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला शिविर जो गुरु गोरखनाथ, गौतम बुद्ध एवं संत कबीर के विचारधाराओं पर आधारित कला शिविर में विशिष्ट अतिथि कलाकार के रूप में सादर आमंत्रित किया गया है यहां बताना उचित होगा कि रवीद्र कुशवाहा ने चित्रकला में 1400 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार व सम्मान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है।
ललितकला संस्थान ‘ललिता’ ए ट्रस्ट ऑफ फाइन आर्ट, फोक आर्ट, परफॉर्मिंग आर्ट एंड कल्चर गोरखपुर तथा सरकारी बुद्ध संग्रहालय तारामंडल गोरखपुर उ०प्र०भारत द्वारा संयुक्त तत्वाधान में गोरखपुर में आयोजित है। ललिता संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ भारत भूषण ने बताया कि दिनांक 19 सितंबर से 22 सितंबर 2026 के आयोजन में 4 देशों के 30 प्रख्यात कलाकार जो चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कला शिविर में अपनी रचनात्मक कला व भावपूर्ण चित्रण का जलवा बिखेरेंगे तथा गुरु गोरखनाथ, गौतम बुद्ध व संत कबीर की विचारधाराओं को आगे बढ़ाते हुए अपने ज्ञान दर्शन और अनुभव को अपने भावपूर्ण चित्रण द्वारा दर्शकों को रसशिक्त करेंगें । अंतिम दिन कला शिविर में निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी एवं कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *