समाधान दिवस में 40 शिकायत पत्रों में से महज 3 का निस्तारण

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ ।उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 40 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 16 पुलिस 08 स्वास्थ्य विभाग 01 विकास विभाग 04 विद्युत विभाग 05 नगर पंचायत 02अन्य 04 सहित कुल 40 शिकायतें आई थी। जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने शेष 37 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार कनक सिंह,गौरव सिंह, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह,रामप्यारे यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *