
लालगंज (आजमगढ़)। विकास खंड लालगंज के सरूपहा गांव स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत “मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा प्रतियोगिता व प्राथमिक व जूनियर स्तर पर स्पेलबी (इंग्लिश शब्दार्थ) विकास खण्ड स्तर की प्रतियोगिता कार्यकम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि लालगंज भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह उर्फ डब्बू, विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह व अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षाधिकारी लालगंज डाक्टर विमल कुमार तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर कार्य क्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विकास खण्ड स्तर पर कई विद्यालय के छात्र छात्राओ ने विकसित भारत के सपने को अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण व उन्नत उत्तर प्रदेश जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह उर्फ डब्बू ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता, देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। सेवा संकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रो को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ना है। चित्र कला प्रतियोगिता मे जानवी कक्षा 07 प्रथम स्थान कम्पोजिट विद्यालय मसीरपुर, नितिन कक्षा 8 द्वितीय स्थान कम्पोजिट विद्यालय सरूपहा व शिवांगी -कक्षा 8 तृतीय स्थान कम्पोजिट विद्यालय व्यवहरा ने प्राप्त किया। वही स्पेल बी प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्तर की विजेता वैष्णवी यादव प्रथम स्थान कक्षा 5 कपरसेठा, आलिया बानो द्वितीय स्थान कक्षा 05 प्राथामिक विद्यालय हिलालपुर व नित्या तृतीय स्थान कक्षा 05 प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर हरिजन बस्ती इसी क्रम में स्पेल बी प्रतियोगिता जूनियर स्तर आर्यन कुमार गौतम प्रथम स्थान कक्षा 08 उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरीडीह, अज़रा द्वितीय स्थान 08 उच्चप्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम व प्रिया कुमारी तृतीय स्थान 08 कम्पोजिट विद्यालय बनारपुर सलहरा ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड व शैक्षिक किट देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अमरबहाहुर सिंह, बीरबल राम, श्याम कन्हैया, रामजन्म यादव, जावेद अख्तर,रविकान्त, सुशील कुमार यादव, अश्विनी वर्मा, ज्योति सिंह, अंशिका राय, किरण कुमारी, मनीष सिंह, अनिल श्रीवास्तव, आयुष यादव, अदनान अहमद, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकगण व छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
