
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने राज्यस्तरीय योग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयुर्वेद दिवस पर 21 हजार की पुरस्कार राशि व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित।
आज़मगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय ‘योग चित्रकला प्रतियोगिता’ में समरीन जावेद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर आज़मगढ़ जिले का नाम रोशन किया। आज़मगढ़ की रहने वाली समरीन जावेद, श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हंडिया, प्रयागराज की 2024 बैच की छात्रा है। समरीन जावेद की इस उपलब्धि पर आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उसको विगत दिनों सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं माननीय आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ द्वारा समरीन जावेद को 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि का चेक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना खुद के लिए गौरव का विषय है।
समरीन जावेद की इस उपलब्धि से उसके महाविद्यालय के शिक्षकों, चिकित्सकों, सहपाठियों एवं परिजनों सहित शुभचिन्तकों में खुशी का माहौल है।
आज़मगढ़ के जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश कुमार यादव ने समरीन जावेद को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
समरीन जावेद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं परिजनों को देते हुए कहा कि संस्थान से मिले निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
समरीन जावेद की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों, शुभचिन्तकों एवं रिश्तेदारों ने उसको शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
