प्रख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा गणपति महोत्सव में हुए सम्मानित।

प्रयागराज । श्री गणपति जी सदा सहाय फाउंडेशन करेलाबाग कालोनी प्रयागराज द्वारा गणपति महोत्सव का 26 वें वर्ष का आयोजन 14 सितंबर दिन शुक्रवार से 25 सितंबर दिन शुक्रवार तक दिव्य यज्ञ, हवन, आरती, पूजा, वंदना, गणपति जन्म, शिवनृत्य नाटिका इत्यादि द्वारा धूमधाम से मनाया गया। भगवान गणपति जी की विराट मूर्ति स्थापना 11 वैदिक ब्राह्मण द्वारा वैदिक विधि विधान से किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अखिलेश सहाय शास्त्री एवं कार्यक्रम संयोजिका प्रीति सहाय के नेतृत्व में भगवान गणपति जी को 1011लड्डू एवं अतिप्रिय 1011 मोदक का भोग लगाया गया।
अंतिम दिन यज्ञ हवन द्वारा गणपति पूजा संपन्न कराने वाले पूजा विधि-विधान व शास्त्रों के विद्वान पंडित उदित त्रिपाठी, पंडित अनुराग तिवारी, पंडित तरुण पाण्डेय, पंडित हर्ष मिश्रा, पंडित प्रेम सागर ,पंडित जयप्रकाश एवं विश्वविख्यात अंतर्राष्ट्रीय कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश को पुष्पहार, अंगवस्त्र, शिव पट्टिका, गणपतिपुस्तिका, मिष्ठान आदि से मंच पर श्री गणपति सहाय सदा फाउंडेशन के ओजस्वी अध्यक्ष अखिलेश सहाय शास्त्री द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया जिनके अथक परिश्रम से यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ तथा सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया कि बड़ी संख्यां में भक्तजनों ने पंडाल में एकत्र हो भक्ति भाव से अपने जीवन में आध्यात्मिक ज्योति जलाई ।
