हिन्दी प्रचार प्रतिष्ठान द्वारा फ्रेंड्स अकादमी मुलुंड, मुंबई सम्मानित

0Shares

मुम्बई। हिन्दी प्रचार प्रतिष्ठान द्वारा फ्रेंड्स अकादमी, मुलुंड मुम्बई को ‘हमारे प्रेरणा स्रोत परीक्षा-2026’ में उत्कृष्ट सहयोग के लिए स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिवानी बालोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया।
इसी अवसर पर विद्यालय की हिंदी शिक्षिका श्रीमती विजयादेवी घाडगे को ‘हमारे प्रेरणा स्रोत’ परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रेरित करने तथा हिंदी की दीर्घकालीन सेवा के लिए मुंबई में प्रथम ‘अखिल भारतीय हिंदी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
‘हमारे प्रेरणा स्रोत परीक्षा-2026’ में प्राचार्या श्रीमती शिवानी बालोदी के मार्गदर्शन में शिक्षिका स्वप्नाली ढेरे, स्वाती थोरात, प्रभा पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों के जीवन से छात्रों को अवगत कराकर उनमें देश-प्रेम की भावना जागृत करना तथा हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है।
इस उपलब्धि पर हिंदी प्रचार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी तथा ठाणे महापौर पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक, लेखक एवं साहित्यकार राजकुमार यादव ‘सरस’ ने प्राचार्या शिवानी बालोदी, शिक्षिका विजयादेवी घाडगे, सहयोगी शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *