डॉ. निन्की शर्मा की ‘मानवता की सुगंध : संत सौरभ’ का कवर पेज मुम्बई में लोकार्पित

0Shares

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत 28वें दिन 28वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का विमोचन।

गोरखपुर/मुम्बई। वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के क्रम में 28वें दिन 28वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के रूप में डॉ. निन्की शर्मा ‘रश्मि’ की पुस्तक ‘मानवता की सुगंध : संत सौरभ’ का कवर पेज मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पित किया गया। पुस्तक में मानवता, सेवा, प्रकृति संरक्षण, सद्भाव और सामाजिक सरोकारों को साहित्यिक दृष्टि से प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक में सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, मानवीय चिंतन और सेवा-भाव को केंद्र में रखा गया है। उनके विचारों में मानवता, करुणा, सर्वधर्म सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और विश्व-एकता को विशेष महत्व दिया गया है। कृति इन्हीं मूल्यों को साहित्य के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास करती है।
कवर पेज लोकार्पण के अवसर पर काजल विपिन कुमार, कनिकिया मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, पीएसआई जितेंद्र कुमार, मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय तथा आशीष पी. गुप्ता, अनुष्का शर्मा सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डॉ. निन्की शर्मा ‘रश्मि’ लेखिका, पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी के रूप में सक्रिय हैं। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन द्वारा किया गया है। यह पुस्तक संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला की 28वीं कड़ी के रूप में प्रस्तुत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *